फोटो 4- मृतक सर्वेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
एट। संदिग्ध हालात में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। बताया कि शाम को वह गांव के ही युवकों के साथ घूम रहा था। रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
एट थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी राम शंकर याज्ञिक का पुत्र सर्वेश कुमार (25) का शव बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग खंभा नंबर 166 के आगे बिरगुवां की ओर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की शाम गांव के ही कुछ युवकों के साथ घूम रहा था। इसके बाद से ही निकल गया और फिर घर नहीं लौटा।
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। उसके शरीर में चोटों के निशान हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना से परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। जांच की जा रही है।