फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर से उरई रोड पर शिवा गेस्ट हाउस के पीछे शुक्रवार को खेत की मेड़ पर लगे कंजी के पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब किसान खेतों की ओर गए तो उन्हें वीर सिंह व श्यामसुंदर के खेत में पेड़ पर करीब 32 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका था। किसानों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसआई राजेश वशिष्ठ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफेद व नीली चेक की शर्ट पहने हुए युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जांच के दाैरान कोई कागजात न मिलने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई मोबाइल भी नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें