फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर लेकर जा रहे किसान को पड़ा हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रैक्टर, मौत

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक रामसिया की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। ट्रैक्टर ट्राॅली में धान लेकर जा रहे किसान को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे ट्रैक्टर खाई में गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


रेंढ़र थानाक्षेत्र के खकसीस गांव निवासी रामसिया (52) गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में धान की बोरियां लादकर कोंच मंडी जा रहे थे। क्योलारी मोड़ के पास उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में रामसिया और उनका एक साथी घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें निकालकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामसिया की मौत हो गई।
मृतक के बेटे अनिल ने बताया कि वह छह भाई बहन हैं। चार बहनों की शादी हो चुकी है। पिता को अचानक हार्ट अटैक आने से ट्रैक्टर खाई में गिर गया था। रामसिया की मौत से पत्नी सूरजमुखी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है। रेंढ़र थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किसान की इलाज के दौरान मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें