फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छत पर टहल रहे युवक का शव घर के पीछे पड़ा मिला

Wed, 14 May 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट। छत पर टहल रहे युवक का शव घर के पीछे पड़ा मिला। शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि टहलते समय गिरने से मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव निवासी मोंटी पाल (22) सोमवार रात शराब पीकर घर पहुंचा और छत पर टहलने लगा। सुबह जब वह छत पर नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन की। इस पर उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पिता मंगल सिंह ने बताया कि वह गांव में रहकर मजदूरी करता था। उसकी तीन साल पहले शिवानी से शादी हुई थी, लेकिन उसको कोई संतान नहीं थी। वह शराब का लती था। सोमवार को भी शराब पीकर घर पहुंचा था और रात में टहल रहा था।
वह पीछे कैसे गिरा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के नशे में उसकी गिरने से मौत हुई है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें