फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रक्तरंजित हालात में महिला का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के खेड़ा कनार गांव के बाहर मंगलवार की सुबह महिला का रक्तरंजित हालात में शव फंदे पर लटका मिला है। उसके सिर पर चोट थी, साथ ही शरीर के पीछे हिस्से में मिट्टी सनी है। जिस जगह शव मिला है। वहां पानी की बोतल, नमकीन के पैकेट व गिलास मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी पहले हत्या की गई और उसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है। पड़ोसियों का कहना है कि महिला का पति से आए दिन किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

खेड़ा कनार गांव के बाहर सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो एक महिला का शव पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका दिखा। उसके सिर व मुंह पर चोट के निशान दिख रहे थे। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी शिनाख्त पुलिस ने महेश उर्फ भूरे की पत्नी निधि (30) के रूप में कराई। पति महेश उर्फ भूरे ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सोमवार की रात बिना बताए कहीं चली गई थी। सुबह उसका गांव के बाहर नीम के पेड़ से शव लटका मिला। पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात पति ने लिखित रूप से पुलिस को बताई। उधर, शव को देखकर लग रहा है कि उसके ऊपर किसी वजनी चीज से हमला किया गया है। उसके पीठ पर सनी मिट्टी से प्रतीत हो रहा है कि मारने से पहले उसके साथ जबरदस्ती की गई है। पेड़ के नीचे ही नमकीन के पैकेट, पानी की बोतल व गिलास मिले हैं। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता था। उसका गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका पति विरोध करता था। उसके तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच पड़ताल चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें