फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच दिन से लापता शिक्षक का शव जंगल में मिला

Fri, 07 Mar 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हमीरपुर जिले में प्राइमरी स्कूल में तैनात पांच दिन से लापता शिक्षक का शव जंगल में पड़ा मिला है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। कहा कि किसी ने उनके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (35) हमीरपुर के गलिया मऊ में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। इस समय उनकी ड्यूटी हाईस्कूल परीक्षा में हीरानंद इंटर कालेज बिंवार में लगी थी। एक मार्च को उसने अपनी परीक्षा ड्यूटी पूरी की और बाइक से बीआरसी मुस्करा हमीरपुर में डाक जमा करने के बाद घर के लिए निकले थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे थे।
तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की थी। कहीं पता न चलने पर परिजनों ने दो मार्च को हमीरपुर जिले के बिंवार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों ने एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया था। गुरुवार को उसका शव कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव के पास जंगल में पड़ा मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उसके सिर में चोट के निशान हैं। शव पड़ा रहने से उसमें कीड़े भी लग गए थे। आशंका जताई है कि हत्या करके शव को फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें