फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फंदे से लटका मिला स्कूल कर्मी का शव

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक शिव कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। स्कूल कर्मी का शव ग्रिल में फंदे से लटका मिला। वह एक दिन पहले स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। सुबह जब साथी कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी शिव कुमार (42) चुर्खी थाना क्षेत्र के उड़ान भारती स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार को वह सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल आया था। परिजनों ने बताया कि जब शाम को वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सुबह स्कूल से जानकारी हुई तो जब वह वहां पहुंचे तो उनका शव फंदे पर लटका था। हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि उनकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया हो। सूचना पर सीओ एके सिंह थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि करीब पांच माह से वह स्कूल में काम कर रहा था। उसके दो बच्चे हैं। कर्मी की मौत से पत्नी संपता देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ एके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें