फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लापता मासूम का शव तलैया में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रक्षाबंधन पर ननिहाल से लापता हुए मासूम का शव रविवार को घर से दो सौ मीटर दूर तलैया में परिजनों का कहना है कि खेलते-खेलते मासूम वहां पहुंच गया होगा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर निवासी सतेंद्र कुमार की पत्नी सरिता देवी शनिवार की सुबह बेटे आरुष (5) को लेकर मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव गई थी। सभी त्योहार मना रहे थे, कि आरुष बाहर खेलने लगा। कुछ देर बाद वह लापता हो गया। जब वह घर के आसपास नहीं दिया तो सरिता व परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
रात भर पुलिस व परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर स्थित तलैया में पड़ा मिला। मामा रवि ने बताया कि वह दीदी-जीजा की इकलौती संतान था। बताया कि वह बोल नहीं पाता था। खेलते-खेलते वह तलैया के पास पहुंच गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से मां सरिता बिलख रही है कि काश वह मायके न जाती तो उसके बेटे को कुछ नहीं होता। मायके वाले भी मासूम की मौत से बेहाल है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि मासूम की मौत पानी में डूबने से हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें