फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन से लापता किसान का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। दो दिन से लापता किसान का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा था। वह बिना बताए घर से निकल गए थे।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी किसान बलवीर सिंह (40) दो दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। बुधवार रात गांव के बाहर खेतों की ओर जा रहे लोगों ने पेड़ से रस्सी के फंदे पर उनका शव लटका देखा। परिजनों ने बताया कि बलवीर सिंह पहले भी कई बार बिना बताए घर से चले जाते थे। इस बार उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।
वह अपने पीछे पत्नी गायत्री, एक पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें