फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क किनारे मिला युवक का खून से लथपथ शव

विज्ञापन
फोटो - 19 युवक की पानी में पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
कदौरा। लहूलुहान हालत में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की बाइक भी पानी में पड़ी मिली है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में हादसे का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के लहरा गांव निवासी मेहताब खां (28) का रविवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों से वाहन खड़ा करने की जगह को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इस पर इन लोगों ने उसे पीट दिया। पीड़ित शिकायत करने कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी चौकी जा रहा था। इसी दौरान कदौरा थाना क्षेत्र के कुरुवा पुलिया के पास वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंचे भाई इकरार खां ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसके भाई का वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। उक्त लोगों ने उसे घेरकर हमलाकर मारपीट की और उसे सड़क के किनारे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रभात सिंह का कहना है कि जांच में हादसे का मामला लग रहा है। आसपास मौजूद चरवाहों ने बताया है कि युवक नशे की हालत में पुलिया से टकराकर नीचे चला गया था। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें