फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सभासद का कच्चा मकान भरभराकर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बारिश के दो दिन बाद सभासद का कच्चा मकान शनिवार रात भरभरा कर गिर गया। घर मे सो रहे परिजनों ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई। दीवार गिरने से गृहस्थी का सामान दब गया। बारिश से नगर पंचायत के पुरवा वार्ड तीन के सभासद राजेश का मकान बीती रात भरभरा कर गिर गया। जिस वक़्त मकान गिरा, उस वक्त सभासद उनकी पत्नी रामसखी, पुत्र लकी व रीतेश सो रहे थे। अचानक राजेश की नींद खुली तो उन्होंने परिजनों को जगाकर बाहर निकाला, लेकिन गृहस्थी का सामान दब गया। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें