फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकिल यात्रा में महिलाएं भी होंगी शामिल

Fri, 08 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करतीं जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
16 अप्रैल से शुरू हो रही सपा की 11 दिवसीय साइकिल रैली में महिलाएं भी साइकिल चलाकर जनता को सरकार की नीतियां बताएंगी। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित फ्रंटल संगठनों की बैठक में महिलाओं ने यह निर्णय लिया। बैठक में सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिले की तीनों विधान सभाओं में 16
विज्ञापन


से 27 अप्रैल तक साइकिल यात्रा निकाली जानी है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसलिए महिलाएं भी इस साइकिल यात्रा में भागीदारी करेंगी और वह भी साइकिल चलाकर जनता के बीच जाएंगी व सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगी। जिला सचिव रेखा पाल ने कहा कि इस साइकिल यात्रा में अधिक से

अधिक संख्या में महिलाएं शामिल हों और सरकार द्वारा महिलाओं के हक व सम्मान के लिए किए गए कार्यों को महिलाओं के बीच पहुंचाएं। इस मौके पर कल्पना निरंजन, संतोष कुमारी, समीमा बघौरा, सुनीता यादव, रेखा परिहार, सपना सिंह आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


युवा संगठन रहे नदारद
प्रत्येक माह की आठ तारीख को होने वाली सपा के फ्रंटल संगठनों की बैठकों को युवा संगठन गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस बार भी मासिक बैठक में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी के  एक भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें