फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों ने बांधा समां

विज्ञापन
फोटो -32 मुहम्मदाबाद में मुहर्रम की नौवीं रात निकले ताजिया जुलूस में करतब दिखाते अखाड़े के युवा
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मुहर्रम की नौवीं तारीख (यौमे तासूआ) की रात कस्बे में गम और अकीदत के माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतबों से समां बांध दिया। फातिहा के बाद लोगों ने इमाम हुसैन की याद में दुआएं मांगीं तथा मन्नत पूरी होने पर मिठाई और लंगर वितरित किया।
विज्ञापन


इमामबाड़े से ताजिया उठाकर इमाम चौक लाया गया, जहां कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद अपनी मन्नतों के ताजिए लेकर पहुंचे। इसके बाद ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल अकीदतमंद मर्सिया पढ़ते हुए या हुसैन के नारे लगाते रहे। चौधरी मोहल्ला और बड़ी मस्जिद के पास रहमानिया अखाड़ा एवं इस्लाम क्लब के युवाओं ने आग के साथ हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मौजूद रहे।

जुलूस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लंगर और शर्बत (छबील) का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डकोर पुलिस पूरे समय मुस्तैद रही और जुलूस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


ताजिया कमेटी के अध्यक्ष मुस्तफा खान ने ताजिया निर्माण में योगदान देने वाले कारीगरों और सहयोगियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जुलूस में इस्लाम क्लब अखाड़े के अध्यक्ष ऐनुल आब्दीन और रहमानिया अखाड़े के अध्यक्ष अजीज खान अपने-अपने अखाड़ों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान आमिर खान, कादिर, हसनैन, शाह आलम, फरहतुल्लाह, इरफान, गुफरान, तबारिक हुसैन, आजम शेख, अफाक, फैजान, राशिद खान, हलीम, अंसार हुसैन, जुबैर, मंजू शाह सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें