फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ग्रामीण की हत्या के आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन निवासी व्यक्ति की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। तीनों को जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से एक छुरी व टीशर्ट बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीओ माधौगढ़ राम सिंह ने बताया कि गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव के पास सब स्टेशन स्थित पुलिया किनारे सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला था। परिजनों ने सुनील कुमार कुशवाहा (45) के रूप में शिनाख्त की थी। सुनील की बेटी सुरक्षा कुशवाहा ने मोहल्ले के ही रामकेश, विश्वास व बदनपुरा निवासी गुलबसर पर हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में आरोपी रामकेश ने बताया था कि उसके पिता की 18 साल पहले जहर देकर हत्या कर दी गई थी। उसमें सुनील का हाथ था। इसके बाद से वह सुनील को मारने की फिराक में था। सोमवार को वह सुनील को बाइक से शराब पिलाने के बहाने ले गया और साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। बताया कि उसने बदन पुरा निवासी गुलबसर से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसी से गला रेतकर वह भाग गए थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें