फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्रा से छेड़खानी के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी ने 31 अक्तूबर को कोचिंग से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुकान में छेड़खानी की थी।
विज्ञापन



सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी बेटी साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी। कोचिंग से लौटते समय रास्ते में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाला बाबई निवासी भूरे शर्मा उर्फ विद्याशंकर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने छात्रा को दुकान के अंदर बुलाकर उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा शोर मचाते हुए किसी तरह वहां से भागी तो उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा।

घर पहुंचकर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने भूरे के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार घर पर दबिश दी, लेकिन वह भाग गया। गुरुवार को आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पॉक्सो एक्ट कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें