कोंच। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के पिता ने मोहल्ले के ही युवक पर लगाया है। आरोप है कि युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह माह तक शोषण किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को 6 माह पूर्व बहला-फुसला कर ले गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियो बनाकर बेटी को धमकाया। इसके बाद वीडियो का सहारा लेकर युवक छह माह से उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बेटी ने आज उसकी धमकी से आहत होकर उक्त घटना के बारे में जानकारी दी है। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।