फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार इनामी को दबोचा

विज्ञापन
खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन

खुलासा करते हुए एएसपी अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में वांछित, वारंटी व इनामियों की धरपकड़ को अभियान चल रहा है। जिसमें कोंच पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी अतुल अहिरवार निवासी मोहल्ला नई बस्ती कस्बा एट को पकड़ लिया । उसके पास से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस मिले। एएसपी ने बताया कि आरोपी अतुल पर मार्च 2019 को पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज थी तभी से वह फरार चल रहा था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था और उस पर पहले से भी दो मामले दर्ज हैं। इनामी को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल इमरान खान, एसआई संजीव कटियार, कांस्टेबिल बलवीर सिंह, अजीत सिंह, बादल कुमार, चालक मनोज यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें