फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आवारा कुत्तों का आतंक, युवती सहित तीन लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। खूंखार आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। तकरीबन हर रोज कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को आवारा कुत्तों ने युवती समेत तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इनमें दो की हालत गंभीर है। लगभग रोज घट रही घटनाओं के बावजूद पालिका का मौन है।
विज्ञापन


शनिवार को लकी (14) पुत्र मजीद निवासी आजाद नगर, जीतू पुत्र माताप्रसाद के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। लवली चौराहे के पहले आवारा कुत्ते ने बाइक पर ही लकी के पैर में काट लिया। इससे वह जख्मी हो गया। दूसरी घटना राममोहन अग्रवाल (70) निवासी प्रताप नगर के साथ उस वक्त घटी, जब वह बाजार से शॉपिंग करके घर लौट रहे थे। लवली चौराहे के पास ही मस्जिद के सामने आवारा कुत्ते ने पीछे से काट लिया। उसका बाया पैर जख्मी हो गया। दोनों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया था।
कस्बे की साक्षी को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया, उसने सीएचसी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाया। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सिमिरिया में ऋतिक, ग्राम वसोव में उमेश, ग्राम ताहरपुरा में सरन सिंह को भी आवारा कुत्तों द्वारा काटकर घायल कर देने की खबर है।
विज्ञापन



गोशाला में घुसकर गाय और बछड़े को खाया, वीडियो वायरल
जालौन। औरेखी गोशाला में गाय और उसके नवजात बछड़े को कुत्ते नोचकर खा गए। इसका वीडियो शनिवार की सुबह वायरल हुआ। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने शाम तक कोई सुध नहीं ली। ग्रामीणों में रोष है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। गोशालाओं में व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए केयर टेकर भी नियुक्त किए गए हैं, लेकिन न ही प्रधान और सचिव और न ही केयर टेकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। गोशालाओं के संचालन में मात्र औपचारिकता ही पूरी की जा रही है।
शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत औरेखी में संचालित गोशाला में एक गाय की मौत हो गई थी। गाय को उठाने की व्यवस्था न होने के कारण मौका पाते ही गोशाला के अंदर कुत्ते पहुंच गए और मृत गाय को नोचकर खाने लगे। इसी दौरान दूसरी गाय बच्चे को जन्म दे रही थी। बच्चे के पूरा बाहर आने से पहले ही कुत्तों ने देख लिया और टूट पड़े।
कुत्तों ने गाय के बच्चे को बाहर आने से पूर्व ही नोंचकर खा गए। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर गोशाला में उत्पात मचा रहे कुत्तों पर पड़ी और उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी जिम्मेदारों ने इस घटना की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें