फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर से टेंट का सामान चोरी, 50 गद्दे सहित अन्य सामग्री ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रफीक ने बताया कि वह टेंट का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता हैं। उसने घर के एक कमरे में टेंट से संबंधित सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


मंगलवार रात चोरों ने उसके घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर भीतर प्रवेश किया और कमरे में रखा 50 गद्दे, पांच बड़े भगौने, तीन परात व 50 प्लेटें चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब रफीक की नींद खुली तो उसने घर का दरवाजा खुला पाया और टेंट का सारा सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रजत कुमार ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें