फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दस बीघा गेहूं की फसल जली, आग लगाने का आरोप

Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लगभग चार एकड़ गेहूं की फसल काटकर थ्रेसिंग के लिए खेत में रखी थी। थ्रेसिंग के लिए किसान बारदाना लेने गया था तभी फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। किसान ने फसल को जलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं की एवं बलकट पर चार एकड़ से अधिक खेती किए हैं। उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। जो पक कर तैयार हो चुकी थी तो उन्होंने फसल को कटवाकर थ्रेसिंग के लिए रख दी थी। शुक्रवार रात थ्रेसिंग होनी थी तो वह रात करीब साढ़े आठ बजे बारदाना लेने के लिए घर चले गए। इसी बीच उनकी फसल में आग लग गई। पड़ोसी किसानों ने उन्हें और दमकल को सूचना दी। मौके पर जब तक दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक फसल जलकर राख हो गई। साथ ही थ्रेशर को भी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने अज्ञात व्यक्ति पर उसकी फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें