लहर कनार गांव की गौशाला में जला पड़ा भूसा
- फोटो : ORAI
कुठौैंद। खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन किसानों की दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
कुठौंद के किसान भगवानदास पाल, सरमन पाल और रामप्रकाश पांडेय के खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भगवानदास पाल की तीन बीघा, सरमन की चार बीघा और रामप्रकाश की तीन बीघा फसल जल गई। किसानों का आरोप है कि विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी खेत के ऊपर से निकले ढीले तारों को सही नहीं कराया गया, जिससे अग्निकांड हो गया और फसलें जल गई।
उधर, सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लहर कनार गांव में अन्ना मवेशियों के लिए बनी गोशाला में रखे भूसे में आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने गोशाला के पास बने तालाब से पानी लेकर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना पाकर दमकल भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से गोशाला का रखे भूसे की आग बुझा ली। ग्राम प्रधान रामकरन ने बताया कि लगभग 25 हजार कीमत का भूसा जल गया है।