फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ने पैदल जा रहे किसान को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। खेत की रखवाली कर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। वहां निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान एंबुलेंस से उरई राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी धुराम पुत्र गयादीन (55) शनिवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था तभी रात ज्यादा होने के कारण वह अपने घर के लिए चल दिया। जब वह इटौरा रोड स्थित जाकी दाई मंदिर के पास से गुजरा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछल कर गिर पड़ा और खून में लथपथ हो गया। वहा से निकल रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से उरई मेडिकल भेज दिया। वहीं चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें