फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली से भड़के टेंपो चालक, ईओ से शिकायत

Mon, 25 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मांग पत्र सौंपने जाते टेंपो चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली होने से शहर के टेंपो चालक सोमवार को भड़क उठे और उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पालिका ईओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ईओ को एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने नियम के विपरीत वसूली की शिकायत करते हुए तहबाजारी का ठेका निरस्त करने की मांग की है। सुभाष चंद्र बोस टेंपो टैक्सी
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष मैराज सिद्दीकी के नेतृत्व में पालिका ईओ रविंद्र कुमार से मिलने पहुंचे दर्जनों टेंपो चालकों ने बताया कि उनसे तहबाजारी का 330 रुपये सालाना शुल्क लेना निर्धारित है। इसके विपरीत चालकों से 400 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। बताया कि निर्धारित शुल्क से ज्यादा जमा न करने पर ठेकेदार व उसके साथी धमकाते और गालीगलौज

भी करते हैं। अवैध वसूली में जुटे ठेकेदार द्वारा टेंपो चालकों से मारपीट करना, जबरदस्ती जेब से रुपये निकालना और टेंपो को रोक लेना आम बात हो गई है। इससे शहर में टेंपो चलाना
विज्ञापन


भी मुश्किल हो गया है। चालकों ने मांग की है कि ठेकेदार का तहबाजारी का ठेका निरस्त किया जाए। वहीं पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने कहा है कि निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली नहीं होने दी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें