फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा

Mon, 25 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होकर सोमवार की सुबह गांव लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार लोडर टक्कर मार दी। इससे दोनाें बाइक सवार सड़क पर गिर गए और लोडर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। दोनाें ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद
विज्ञापन


चालक मय लोडर के फरार हो गया। पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। दो मौतों से गांव में कोहराम मचा हुआ है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा निवासी मनीष राठौर (18) पुत्र जगराम राठौर गांव के ही परम सिंह(41) पुत्र मातादीन पाल के साथ उरई स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने

बाइक से आया था। रात में दोनाें यहीं उरई में रुके थे। सोमवार की सुबह छह बजे दोनाें युवक बाइक से अपने गांव के लिए चल दिए। जब वे उरई चुर्खी मार्ग स्थित गांव औंता पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनाें युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके ऊपर से लोडर निकल गया। दोनों
विज्ञापन


ही युवक हेलमेट नहीं लगाए थे इससे सिर में गंभीर चोट लगने के  कारण उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर चुर्खी थाना

पुलिस मौके पर पहुंची और शवाें को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होने पर बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान शिक्षक नेता अशोक राठौर, समाजसेवी राकेश चौहान गुरुजी आदि दुखी परिवार को ढाढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें