फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तहसीलदार व लेखपाल पर किसान को कमरे में बंदकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किसान ने बुधवार को तहसीलदार व लेखपाल पर कार्यालय में बंदकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। हालांकि तहसीलदार ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन


कुसमिलिया गांव निवासी किसान रोहित राजपूत ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि बुधवार को वह उरई तहसील में खसरा बनवाने के लिए गया था। वह लेखपाल के पास पहुंचा और उनसे रिपोर्ट लगवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि जब उसने वजह पूछी तो लेखपाल उसे अपने साथ तहसीलदार के कमरे में ले गया।
वहीं, लेखपाल ने दरवाजा बंदकर तहसीलदार के साथ मिलकर पिटाई कर दी। तहसीलदार के साथ लगे गार्डों ने भी पीटा। वह किसी तरह वहां से बच निकला। तहसीलदार श्रेय मिश्रा का कहना है कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। कार्यालय में किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। एसडीएम नेहा ब्याडवाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अगर जांच में कोई भी दोषी मिलता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसान द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाने पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र सिंह व उपजिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही लेखपाल को संबद्ध कर दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


राजेश कुमार पांडेय, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें