फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोर की हत्या कर शव गाड़ा फिर मांगी 30 लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (उरई)। छोटे भाई से कुकर्म की बात पता चलने पर आरोपियों के घर उलाहना देने गए 17 साल के किशोर की हत्या कर शव पशुबाड़े में दफना दिया गया। आरोपियों ने वारदात के दूसरे दिन किशोर की मां के मोबाइल पर मैसेज कर 30 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। 25 मार्च की यह घटना माधवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर पशुबाड़े से किशोर का कंकाल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। किशोर के पिता के मुताबिक पांच माह पहले उनके छोटे बेटे के साथ रोहित याज्ञिक, भूरे, तेज प्रताप उर्फ तेजा, विक्रम सिंह, सुनील सिंह ने अनैतिक कार्य किया था। यह बात बड़े बेटे से छुपाए रहे। 25 मार्च को पता चलने पर वह आरोपियों के घर उलाहना देने गया था। देर तक घर न लौटने पर वे थाने गए तो पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर शांत बैठ गई।

अगले दिन मां के मोबाइल पर 30 लाख की फिरौती का मैसेज आया था। परिजन ने फिरौती के मैसेज की जानकारी पुलिस को दी थी। पिता का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने 1076 पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस सक्रिय हुई। जिस फोन से मैसेज आया था उसे सर्विलांस पर लगाया गया तो घटना खुल गई।

सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपी रोहित और तेज प्रताप को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के मुताबिक उन्होंने 25 मार्च को ही सिर पर कांच की बोतल मारकर किशोर की हत्या कर दी थी, और शव को रोहित के पशुबाड़े में दफना दिया था। बुधवार को पुलिस ने पशुबाड़े में खोदाई कर कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें