उरई। किशोरी ने घर के कमरे लगे पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद का मामला समझ में आ रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर निवासी रामप्रकाश की 16 वर्षीय पूजा ने शुक्रवार शाम पांच बजे घर के कमरे में लगे हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब किशोरी को फांसी पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। परिजनों ने बताया घर में जमीन को लेकर आए दिन रिश्तेदारों में विवाद चलता रहता था और माता-पिता में भी झगड़ते रहते थे। जिसके चलते पिता रामप्रकाश खेत पर ही झोपड़ी बनाकर रहता है। पारिवारिक स्थिति सही न होने के कारण पूजा ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई भी बंद कर दी थी और घर में ही रहती थी। वह गुमसुम सी रहती थी। पुलिस का मानना है कि परिजनों के मुताबिक पारिवारिक कलह लग रहा है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।