फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिट्टी भरे ट्रैक्टर से कुचलकर किशोरी की मौत

Sun, 02 Feb 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। जानवर के लिए चारा लेने जा रही किशोरी को मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मढ़ा (भगवानपुरा) निवासी स्व. अफसर की पुत्री रवीना (17) महिलाओं के साथ शनिवार दोपहर जानवर को चारा लेने खेत पर जा रही थी। तभी ऊंचा की तरफ से मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ने किशोरी को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाओं के चिल्लाने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण किशोरी को सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
किशोरी के दादा नूर मुहम्मद, दादी मुन्नी देवी ने बताया कि रवीना दो साल की थी, तभी उसकी मां कुरैशा व पिता अफसर की मौत हो गई थी। दो साल की उम्र से रवीना को पाल रहे थे। प्रशासन की लापरवाही के चलते नातिन काल के गाल में समा गई।
विज्ञापन

दादा नूर मुहम्मद का कहना हैं कि रवीना की निकाह के लिए बड़े पुत्र अवरार, इकरार से बात हो गई थी। इस साल उसका निकाह करने की सोच रहे थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सीओ राम सिंह का कहना हैं कि मिट्टी खनन के लिए अनुमति ली गई थी। इसलिए दिन में मिट्टी खनन का काम हो रहा था। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक व मालिक का पता लगाया जा रहा हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें