फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैर फिसलने से कुएं में गिरी किशोरी, मौत

Mon, 07 Apr 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कुएं से पानी निकालते समय किशोरी पैर फिसलने से अंदर जा गिरी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उसे निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बबीना गांव निवासी मोहम्मद अली की पुत्री मुस्कान (16) अपनी मां शकीला बानों के साथ रविवार सुबह गांव के बाहर गेहूं के खेत में सीला बीनने गई थी। दोपहर करीब एक बजे उसे प्यास लगी तो उसने मां को बताया। दोनों पास ही स्थित कुएं के पास गईं। मुस्कान ने रस्सी से बाल्टी बांधकर कुएं में डाली।
मां शकीला बानो ने बताया कि बाल्टी भरने के बाद जैसे ही वह रस्सी खींचने लगी तभी अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। यह देख मां की चीख निकल गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। बेटी को बचाने की गुहार सुन आसपास काम कर रहे लोग वहां पहुंचे। लेकिन कोई मदद के लिए कुएं में नहीं उतरा, पर पुलिस को फोन कर दिया। वह खुद कुएं में कूदने के लिए आगे बढ़ी तो कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। मां रोते हुए चिल्लती रही कह रही कि वह कितनी अभागी है कि सामने रहते हुए भी अपनी बेटी को नहीं बचा नहीं पाई
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। पिता मोहम्मद ने बताया कि वह घर पर ही रहती थी। रविवार को मां के कहने पर खेत गई थी। उसे क्या पता था कि वह अब कभी लौटकर नहीं आएगी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें