कोंच। कस्बे में एक किशोरी से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक पीड़िता के पिता से भी भिड़ गया। घटना उस समय की है जब किशोरी अपने पिता के साथ बाजार जा रही थी। आरोपी युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ की। इस पर विरोध करने पर वह पिता से उलझ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर दी।
आरोप है कि सूचना देने के बावजूद चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में स्थानीय लोग ही युवक को पकड़कर चौकी ले गए, जहां पुलिस का रवैया भी लापरवाह रहा। पीड़ित ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आकर आरोपी देवेंद्र कुमार निवासी जमुहा थाना लहार के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कोतवाल बृजेश बहादुर ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। (संवाद)