फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मां के डांटने पर किशोरी ने जहर खाया, मौत

Tue, 03 Dec 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मोबाइल से बात कर रही किशोरी को मां ने डांट दिया। इससे वह नाराज हो गई और उसने घर में रखा जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेंड़ा गांव निवासी दीपेंद्र सिंह की 14 वर्षीय पुत्री महक गांव के विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार को वह बहुत देर से किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस पर उसकी मां कांति देवी ने उसे डांटकर मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में चली गई और घर में रखा जहर खा लिया।
थोड़ी देर में हालत बिगड़ने पर वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी वरूण प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें