फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। संदिग्ध हालात में देर रात किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही तड़के सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है किशोर की छत से गिरने से मौत हुई है। वहीं गांव में किशोर की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी सुरेंद्र के पुत्र कल्याण (17) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में घर में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही रविवार सुबह पांच बजे किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को जब जानकारी हुई तो उन्होंने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की।
सीओ कालपी राहुल पांडेय ने बताया कि वह ददरी गांव गए थे तो किशोर के परिजनों ने बताया कि उनके छोटे पुत्र कल्याण की छत से गिरकर मौत हो गई थी। जिस पर उन्होंने सुबह अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं गांव के लोगों में चर्चा है कि अगर किशोर की मौत छत से गिरने से हुई थी तो परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार क्यों कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें