शहर में मांगों को लेकर नारेबाजी करते शिक्षक नेता।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मकालीन अवकाश में शासनादेश से इतर जिले के शिक्षाधिकारी शिक्षकों को कार्रवाई का भय दिखाकर स्कूल में मिड-डे मील बनवाने का दबाव बना रहे हैं। इसके विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेेंद्र भाटिया केे नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों शिक्षकों ने सड़क पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय सिंह
को सौंपा। सोमवार को बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर शिक्षक शहीद भगत सिंह चौराहे होते हुए अंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि स्कूलों में मिडडे मील बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, जबकि नगर क्षेत्र में यह जिम्मेदारी सभासदों की है। शासनादेश
केे इतर जिले के शिक्षाधिकारी शिक्षकों को कार्रवाई का भय दिखा कर मिड-डे मील बनवाने के लिए बाध्य कर रहे हैं। यदि किसी अधिकारी ने मिडडे मील के नाम पर शिक्षक पर कार्रवाई
की तो शिक्षक सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संजय दुबे, युद्धवीर कंथरिया, नरेश निरंजन, अनुराग मिश्रा, विद्यासागर मिश्रा, सोम त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह जादौन, राजेश शुक्ला, ब्रजेंद्र सिंह, कल्पना सिंह, सीमा वर्मा, उमा कुशवाहा, दीपक, अशोक त्रिपाी, जगत, राममोहन आदि मौजूद रहे।