उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा और मंत्री नरेश निरंजन की अगुवाई में बीएसए चंद्रप्रकाश से मिला। उन्हें शिक्षकों की समस्याएं बताई।। बीआरसी कुठौंद में अस्थाई कंप्यूटर ऑपरेटर संजीव दुबे का संबद्धीकरण निरस्त करने की मांग की।
बीएसए से मांग की कि 15 साल से जमे कार्यालय में त्रिलोकी बाबू को पटल से हटाया जाए ब्लॉक कदौरा में विज्ञान के प्रशिक्षण की सूचना डाइट पिंडारी में होने वाले प्रशिक्षण की सूचना अध्यापकों को समय नहीं मिली। प्रतिनिधिमंडल में संजय दुबे, ब्रजेंद्र राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष जालौन लालजी पाठक, महेंद्र वर्मा, तालिब बेग, चंद्रप्रकाश राजपूत, अमित सिंह, बनवारी सिंह सेंगर, विशंभर यादव, तरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)