फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फरियादी परेशान हुए तो नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आटा थाना में डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी ईरज राजा ने समाधान दिवस में शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को सुना। कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए फरियादियों के मोबाइल पर बात कर जाएगी। निस्तारण में संतोषजनक फीडबैक न मिलने पर निस्तारण करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जमीन के विवादों की शिकायतों को टीम गठित की। वहीं कोंच कोतवाली सहित सर्किल के थाना कैलिया व नदीगांव में थाना प्रभारियों ने समस्याओं को सुना। जिसमें कोंच कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक दो, थाना कैलिया में नवागंतुक थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने दो, थाना नदीगांव में थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा ने दो समस्याओं को सुना। इसमें एक-एक शिकायत का समाधान हो पाया।
कालपी कोतवाली में सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी और कोतवाल शिवकुमार राठौर ने साथ शिकायतों में चार को न्याय मिल पाया। इस मौके पर लेखपाल प्रमोद दुबे,सदर लेखपाल जितेंद्र कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ कोतवाली में कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के सामने दो शिकायतें आई। एक का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान लेखपाल आनंद मंगल, मनीष आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन






शिकायत पर लड़ने पर उतारू हो जाते हैं दबंग
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिझौना निवासी अमित तिवारी ने बताया कि उनकी पैतृक आराजी पर कब्जा कर लिया है। शिकायत करने पर दबंग लड़ने को उतारू हो जाते है।




जमीन जोतने नहीं दे रहे विपक्षी
कालपी कोतवाली में कानपुर देहात के गिरधरपुर निवासी सियावती शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी जमीन मंगरौल मौज में है। विपक्षी लोग जमीन पर जोताई नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें