फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षकों का ऋण उतारना संभव नहीं’

Sat, 19 Sep 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के तत्वावधान में गंगाधाम गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की धुरी होते हैं।
विज्ञापन


समाज को सभ्य व सुसंस्कृत बनाने में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षकों का ज्ञान रूपी ऋण विद्यार्थी अपने जीवनकाल में कभी भी नहीं उतार सकता। कार्यक्रम के दौरान नगर व ब्लॉक क्षेत्र के 16 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे रामराजा द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों अपनी सेवा शर्तों को सुरक्षित करने तथा अपने सम्मान के लिए सभी शिक्षक एकजुट होकर शिक्षक संघ के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, सपा ब्लॉक अध्यक्ष सुखवीर सिंह, नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी आदि ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मनीष समाधिया ने किया। 

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र व ब्लॉक मंत्री अरविंद्र श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर जिला मंत्री संजय दुबे, जिला पदाधिकारी नरेश निरंजन, युद्धवीरसिंह कंथरिया, अनुराग मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, कृष्णकांत वाजपेई,  बृजेंद्र राजपूत, राममोहन वाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें