फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक मोर्चा को 7वें वेतन आयोग पर आपत्ति

Sun, 03 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक उमादत्त मिश्रा जूनियर हाईस्कूल उरई में हुई। इसमें सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मोर्चा ने इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में शुरू हुई एसएमएस से हाजिरी की प्रक्रिया का भी विरोध किया।
विज्ञापन


बैठक में कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के प्रवक्ता धर्मेंद्र बबेले ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए खुली बैठक कर सेवानिवृत्त ओमनारायण शर्मा को जालौन तहसील का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसका सभी पदाधिकारियों ने अनुमोदन किया। वहीं, रामबालक व्यास ने कहा कि वर्ष 2016 शिक्षकों व कर्मचारियों के

लिए चुनौती भरा है। सातवें वेतनमान के संबध में जो गाइड लाइन आई है वह कर्मचारियों के हित में नहीं है। पूर्व में वेतनमान में ग्रेड पे लगाकर मूल वेतन बनता था। अब ग्रेड पे खत्म कर सीधे वेतनमान को ही मूलवेतन मान लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अब इसे लेकर संघर्ष करने के मूड में है। वहीं, सुंदर लाल ने कहा कि बीएसए ने बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए
विज्ञापन


जो एसएमएस व्यवस्था थोपी है। इस संबध में कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। आदित्य मिश्रा ने कहा कि सभी केंद्रीय कर्मी व शिक्षक फरवरी में सम्मानजनक वेतन के लिए आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। भानु यादव ने एसएमएस व मिड डे मील संचालन

की विसंगतियों पर विरोध जताया। वहीं, बैठक की अध्यक्षता कर रहे लाल सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी कर्मचारी या शिक्षक की समस्या हो मोर्चा संबधित अधिकारी से न्यायोचित प्रक्रिया के तहत न्याय दिलाएगा। बैठक में हरीशंकर, ओम नारायण शर्मा, विशंभर नारायण, राम किशोर गुप्ता, प्रताप, मोती लाल कुशवाहा, जगमोहन, निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें