कालपी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कालेजों में परीक्षाएं चल रहीं हैं। शनिवार को इतिहास विषय का पेपर था। कालपी कालेज केंद्र में उड़नदस्ता के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महाविद्यालय में पर्यटन विभाग के वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ता ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दल ने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। नकलविहीन और शांति पूर्वक परीक्षाएं कराने के लिए उड़नदस्ता ने इंतजामों को बारीकी से देखा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित हो रही परीक्षाओं में चौकसी बरतने की हिदायत। वरिष्ठ शिक्षक डा सोम चौहान ने बताया कि मधु टंडन महिला महाविद्यालय, राजाबाई शिवबालक महाविद्यालय टड़वा तथा मेजर जयकरण सिंह चंदेल महाविद्यालय महेवा के विद्यार्थी कालपी महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं। प्राचार्य डॉ. सुधा गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में नकल और अन्य अनुचित साधनों का उपयोग करने पर रोक लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डाक्टर संतोष कुमार पाण्डेय, डा एम सिंह की देख-रेख में परीक्षा आयोजित हो रही है।