फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से लें -एसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मीटिंग लेते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर अंकुश लगाया जाए। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। महिला उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। यह बात शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी डा.सतीश कुमार ने कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी ने जिले के सभी थानेदारों और कोतवाली प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं और अपराधियों को गिरफ्तार करें। वहीं दूसरे प्रदेशों व जिलों से आने वाली शराब की खेप पर नजर रखकर अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लूट छिनैती, चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पैदल मार्च व रात्रि गश्त करें। महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण करें, लंबित विवेचनाएं शीघ्र निपटाएं। उन्होंने थाने बार अपराधों की समीक्षा की और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। मीटिंग में जिले के सभी व कोतवाल, थाना प्रभारी मौजूद रहे।
वहीं उन्होंने जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया। जिसमें पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की समस्याएं भी सुनी और उनके निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने जनवरी माह में सराहनीय कार्य करने वाले माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी जेपी पाल, कोटरा थाना प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा, सिपाही अश्वनी, अभिषेक , महिला आरक्षी विजय लक्ष्मी, आकांक्षा समेत 12 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ चुने जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मीटिंग में मौजूद पुलिसकर्मी व थानाध्यक्ष- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें