फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की घटनाओं को गंभीरता से लें

विज्ञापन
एसपी आवास पर बैठक लेते एडीजी प्रेम प्रकाश व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। छेड़छाड़ की घटनाओं व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। वहीं पुलिस गश्त बढ़ाकर शहर में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था बनाएं। यह बात मंगलवार को एसपी आवास कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश ने कही।
विज्ञापन

एसपी आवास कार्यालय में समीक्षा बैठक लेते हुए एडीजी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डकैती लूट व हत्या के मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और मामलों को खुलासा किया जाए। जिन अपराधियों पर इनाम घोषित उनपर भी कार्रवाई के बारे मेें जिला स्तर पर थाना बार समीक्षा की जाए। जन सुनवाई पोर्टल के जरिए आने वाली शिकायतों में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। टॉपटेन सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। दुष्कर्म के मामलों की विवेचना गंभीर से लें। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी डा.सतीश कुमार, एएसपी डा.अवेधश सिंह, सीओ संतोष कुमार, सीओ जालौन सुबोध गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें