जालौन/ कालपी। नगर में एक स्वास्थ्य कर्मचारी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे नगर में संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है।
बुधवार को जांच के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ चुर्खीबाल निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मोहल्ला चुर्खीबाल में संक्रमित के आवास के आसपास सैनिटाइज कराया गया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर आसपास का एरिया सील करा दिया है।
कालपी संवाद के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर के मोहल्ला राम चबूतरा निवासी एक महिला मंगलवार की रात प्रसव कराने आई थी। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुंदर सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे के लिए सीएचसी बंद कर दी गई है। प्रसव कक्ष सहित पूरे परिसर को सैनेटाइज कराया जा रहा है। महिला को इलाज के लिए उरई भेज दिया गया है।