फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

Mon, 16 Nov 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। राहगीरों से मिले नंबर के आधार पर पुलिस स्कार्पियों की तलाश कर रही है। मृतक हेलमेट नहीं पहने थे। कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी शिवम पांचाल (20) पुत्र जगमोहन, अपने चचेरे भाई अंशुल पांचाल (22) एवं गांव के ही शैलेंद्र परिहार के साथ सोमवार को बाइक से मिहोना किसी
विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शाम करीब चार बजे वे माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा रानी बगिया के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो से टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सूचना पाकर माधौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने शिवम

और अंशुल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र परिहार की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक मय स्कार्पियो के फरार हो गया है। राहगिरों से मिले नंबर के आधार पर पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें