फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते युवक कुए में कूदा, मौत

विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र के गररेही कुआं के पास खड़े तहसीलदार व पुलिस फोर्स - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। गरेही गांव में शनिवार शाम घर के पास स्थित कुएं में एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख तहसीलदार व सीओ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। तहसीलदार का कहना है कि कुएं में गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए सभी एतियात बरते जा रहे है।
क्षेत्र के ग्राम गरेही निवासी विकास (21) ने शनिवार देर शाम घर के 50 मीटर दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को कुएं में उतरने से रोक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इधर काफी देर तक कुएं में कूदे युवक को बचाने के लिए किसी के नहीं उतरने से ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
इधर सूचना पर पहुंचे तहसीलदार शशिवेन्द्र द्विवेदी, सीओ सतेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाया कि कुएं में जहरीली गैस हो सकती है। इसलिए बिना सुरक्षा उपकरणों के नीचे उतरना ठीक नहीं है।
देर शाम पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। जैसे ही पुलिस शव को एंबुलेंस से ले जाने लगी परिजनों ने एक बार फिर हंगामा करते हुए एंबुलेंस को रास्ते में रोक लिया।
काफी देर समझाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि युवक के कुएं में कूदने की वजह का पता नहीं चल सका है।
इधर युवक की मां अनीता, बुआ मंजू देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें कुएं में बेटे को बचाने के लिए उतरने नहीं दिया और न ही शाम तक उसके शव को कुएं से बाहर निकाला, अगर पुलिस समय रहते ग्रामीणों उसे बचाने का प्रयास करती तो बेटे की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें