उरई। जिले में पहली बार स्मार्ट प्रीपेड मीटर घरों में लगेंगे। यूपी के कई जिलों में ये मीटर पहले से ही लगे हुए हैं। कुछ जगहों पर लगाए जा रहे हैं। उसी के साथ अपने जिले में भी स्मार्ट मीटर देखने को मिलेंगे। सर्वे का काम पूरा हो चुका है। बाहर की एक कंपनी इसका ठेका लिए हुए है। जो सर्वे से लेकर मीटर लगाकर देगी।
स्मार्ट मीटर से कई सुविधा मिलेंगी तो रिचार्ज नहीं कराने पर बिजली नहीं आने की असुविधा भी बढ़ेगी। पहले फेज में जिले की सभी निकायों को लिया गया है। चार नगर पालिका और सात नगर पंचयात में इन मीटर को लगाकर इन मीटर को जांचा जाएगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहता है तो गांव में भी स्मार्ट मीटर लगाकर गांव को स्मार्ट किया जाएगा। इस मीटर में सबसे बड़ी सुविधा मिलेगी आप घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं। अगर आपको बिजली का उपयोग नहीं करना है तो रिचार्ज नहीं करें। विभाग या किसी कर्मचारी को अलग से कोई धनराशि या बताने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
.................
करीब 85 हजार लगेंगे मीटर
स्मार्ट मीटर को पहले फेज में निकायों में लगाने है। जिले की 11 निकायों को पहले फेज में लिया जाएगा। जिले में साढ़े लाख मीटर उपभोक्ता है। इसमें से करीब 85 हजार मीटर निकाय में लगे हुए हैं। इन्हीं मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर को लगाया जाएगा। उसके बाद दूसरे फेज की शुरूआत की तैयारी होगी।
.............
अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं मीटर
बिजली वितरण द्वितीय के अधिशासी अभियंता वीके भारती ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। घरों में इस मीटर के लगाए जाने के बाद बाइपास बिजली, मीटर से छेड़छाड़ आदि बिजली चोरी से जुड़े कार्य नहीं किए जा सकेंगे। यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करने का प्रयास भी करेगा तो मीटर से सीधे इससे संबंधित मैसेज विभाग के कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।
.............
निशुल्क लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर
अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अलग से कोई धनराशि नहीं देनी होगी। जिस कंपनी को ठेका हुआ है। वह निशुल्क मीटर लगाएगी। वह ही सारा खर्च उठाएगी। समय-समय पर रिचार्ज कराते हुए बिजली उपभोक्ता मोबाइल फोन सेवा की तरह बिजली का लाभ उठाते रहेंगे।
वर्जन-
जिले में जल्द स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगना शुरू हो जाएंगे। इसके सर्वे का काम पूरा हो गया है। करीब 85 हजार उपभोक्ताओं इसमें शामिल किया जाएगा। इन मीटर से कई सुविधा मिलेंगी।
- आरके यादव, अधीक्षण अभियंता