फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेन लाइन का खंभा गिरने से तीन दिन से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उरई रोड से रूरा मल्लू गांव के रास्ते गांव में जाने वाली मेन लाइन का खंभा गिरने से तीन दिनों से गांव की लाइट ठप पड़ी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। ग्रामीणों ने डीएम से खंभे व लाइन को दुरूस्त कराने की मांग की है।
उरई जालौन फोर लेन से ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू की सड़क मिलती है। इसी सड़क के साइड में होकर गांव के लिए बिजली की लाइन पहुंचाई गई है। इस सड़क पर बंबा के आगे सीमेंट से बना बिजली का एक पोल तीन दिन पूर्व गिर गया था। पोल गिरकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ों पर टिक गया है। जिससे रास्ता तो बंद नहीं हुआ है लेकिन हादसे का डर बना हुआ है।
तेज हवा चलने पर पोल नीचे भी गिर सकता है। पोल गिरने से उस पर लगी बिजली की केबल भी क्षतिग्रस्त होकर पेड़ों में ही उलझी पड़ी है। पोल गिरने व लाइन क्षतिग्रस्त होने से गांव की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। गांव के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। लोग मोबाइल फोन चार्ज न होने से जरूरी फोन के लिए भी परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव के कुलदीप परिहार, उपेंद्र, बॉबी, रामू, देव सिंह, साहिल, सुमित, शिवानंद, प्रमोदपाल, कृष्णपाल आदि ने बताया कि तीन दिन पूर्व बिजली का पोल गिरने से गांव में बिजली चली गई थी। तीन दिन से ग्रामीण रात में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। सर्दी का मौसम चल रहा है गांव में अंधेरा रहने से चोरी का भी डर बना रहता है। बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। खंभा जस का तस पेड़ों से लटककर झूल रहा है। तेज हवा चलने पर खंभे के गिरने से हादसे का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि जनहित को देखते हुए गिरे हुए बिजली के पोल के स्थान पर नया खंभा लगवाया जाए और बिजली की केबल दुरूस्त कर गांव में बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाए। इस बावत जेई पीराम ने बताया कि सुबह बारिश के चलते काम शुरू नहीं हो पाया था। बारिश बंद होने के बाद काम चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें