फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दौड़ में सुमित ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
फोटो-11-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी मंडल की 36वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को हुआ। 100 और 200 मीटर बालक दौड़ में ललितपुर के सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में झांसी, ललितपुर व जालौन के 530 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें झांसी के 170, ललितपुर के 165 और जालौन के 195 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से अनुशासन, संयम और समर्पण की भावना विकसित होती है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील की। बीएसए चंद्रप्रकाश ने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, सीडीओ केके सिंह, डीआईओएस राजकुमार पंडित, एडी बेसिक संतोष कुमार पांडेय ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन


पहले दिन एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुईं। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 और 200 मीटर बालक दौड़ में ललितपुर के सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका दौड़ में अंजलि (ललितपुर) प्रथम रहीं। लंबीकूद बालक वर्ग में जालौन के साहिल और बालिका वर्ग में अंजली ने बाजी मारी। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालमुकुंद और भाग्यश्री (दोनों ललितपुर) प्रथम रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में जालौन की आराधना ने पहला स्थान हासिल किया।
मेजबान जालौन की व्यवस्थाओं की अतिथियों ने सराहना की। संचालन मोहित गुप्ता व डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. ममता स्वर्णकार, दीपेश सिंह, अमित कुमार कनौजिया, प्रवीण कुमार, मदन तिवारी, मनोज दुबे, प्रभाकर दुबे आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें