उरई। कालपी विधानसभा क्षेत्र ग्राम रसूलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहला मैच सुजानपुर की टीम ने जय शक्ति क्रिकेट क्लब को 20 रनों से हराकर जीत लिया।
बृहस्पतिवार को पहला मैच जय शक्ति क्रिकेट क्लब और सुजानपुर के बीच खेला गया। जय शक्ति क्रिकेट क्लब टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इसके बाद सुजानपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय शक्ति क्रिकेट क्लब की टीम 8 ओवर में 60 रन ही बना पाई और बीस रन से सुजानपुर टीम ने जीत
इससे पहले मुख्य मुख्य जिला पंचायत सदस्य अकबरपुर अतर सिंह पाल ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। शिक्षा के साथ साथ खेल का भी व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व होता है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश पाल, इंदल सिंह पाल, सुंदरलाल, विजय सिंह, रमेश पाल,नीरज पाल, मुन्ना पाल, राजाबाबू पाल, नरेंद्र पाल, जनक, रोहित पाल, शशिकांत, महेंद्र पाल, सुभाष पाल, सूरज पाल,मुनेश पाल, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।