जालौन। ओवरटेक करते वक्त तेज रफ्तार डीसीएम आगे जा रहे डंपर से पीछे से घुस गई। इससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि हेल्पर सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मैनपुरी से डीसीएम में आलू भरकर रामनगर थाना बिछवा जनपद मैनपुरी निवासी चालक दुर्बेश कुमार (25) अपने हेल्पर नन्हे के साथ उरई मंडी जा रहा था। जैसे ही डीसीएम जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के छिरिया सलेमपुर कट के पास से गुजरी तो ओवरटेक करने के चक्कर में डीसीएम पीछे से डंपर में घुस गई। हादसे में चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई, जबकि हेल्पर नन्हे सुरक्षित बच गया। मृतक के भाई उमेश ने बताया कि दुर्बेश परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से पत्नी ज्योति सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।