फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुढ़ार सालाबाद को रेड जोन बनाया, गलियां सील कीं

विज्ञापन
गांव में रात को पहुंचे तहसीलदार व बीडीओ ने गांव की गलियों को सील कराया। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। तहसील क्षेत्र के गांव सुढ़ार सालाबाद का युवक स्पेन में मर्चेंट नेवी में तैनात है। लगभग तीन माह पूर्व होली की छुट्टी में घर आया था। इसके बाद लॉकडाउन होने पर वापस नहीं जा सका।
विज्ञापन

हाल ही में उसे वापस बुलाया जा रहा था। जिसके लिए उसे कोरोना निगेटिव होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना था। इसकी जांच के लिए करीब एक सप्ताह पूर्व वह लखनऊ गया था। लखनऊ में जांच कराने के बाद वह गांव लौट आया। इसी दौरान तीन दिन पूर्व परिवार में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी भी थी। जिसमें उक्त जवान के अलावा गांव के 60 से 70 लोग शामिल हुए थे। इससे पूर्व उसने नगर के देवनगर चौराहे पर स्थित एक हेयर कटिंग सैलून पर बाल भी कटवाए थे।
युवक की शुक्रवार की देर शाम कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार बलराम गुप्ता, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र रात में ही गांव में पहुंच गए। जहां उन्होंने गांव की गलियों को सील करा दिया। एसडीएम ने गांव को रेड जोन में घोषित कर गांव में सभी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। एसडीएम ने बताया कि परिवार के 11 सदस्यों के साथ ही बर्थ डे पार्टी में शामिल होने वाले सभी 70 लोगों की लिस्ट बना ली गई है। जिनका सीएचसी में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें