फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड व नाला

विज्ञापन
कदौरा की हैदरपुरा में नाले का निरीक्षण करते अवर अभियंता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। मोहल्ला बम्होरी और हैदरपुरा में जल्द ही 25 लाख की लागत से सीसी रोड व नाला निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को बरसात में जलभराव व गंदगी से निजात मिलेगी। जिस पर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि इलाकाई लोगों की ओर से काफी समय से सीसी रोड व नाला निर्माण की मांग की जा रही थी, क्योंकि हर बार बारिश में पानी घरों तक पहुंचता था। इसी कड़ी में शनिवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता ब्रजेंद्र कुमार ने दोनों मोहल्लों का का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे चबूतरों, दीवार को हटाने एवं दरवाजों पर बंधे मवेशियों को अन्य स्थानों पर करने के निर्देश लोगों को दिए। इतना ही नहीं नगर पंचायत कर्मियों से अतिक्रमण करने वालों की सूची बनाने के लिए भी कहा ताकि उन पर भी कार्रवाई की जा सके।
सभासद प्रतिनिधि देवीदीन ने बताया कि कच्ची सड़क पर बरसात में कीचड़ व जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को निकलने में कठिनाई होती है। अवर अभियंता ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ले में 150 मीटर सीसी रोड व नाला निर्माण के लिए नापजोख कर शासन को भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही जल्द कार्य चालू हो जाएगा। मोहल्ले में व्याप्त अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस दौरान बबलू अग्रवाल, इरफान खान, भारत सिंह, शिवशंकर व दिलीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें